'Mount everest' - 44 न्यूज़ रिजल्ट्स
- India | शनिवार दिसम्बर 19, 2020 02:19 PM ISTपर्वतारोही अर्जुन वाजपेई बहुत कम उम्र में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. अर्जुन वाजपेई अब 27 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अगले साल मई तक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) की चढ़ाई की योजना बनाई है. अर्जुन का कहना है कि, वो ये चढ़ाई बिना शेरपा और बिना पूरक ऑक्सीजन की मदद के बिना करेंगे और एक सप्ताह के भीतर इस चढ़ाई को पूरा करने की योजना है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 8, 2020 04:57 PM ISTMount Everest Height: नेपाल और चीन ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई मंगलवार को संयुक्त रूप से जारी की जो 8848.86 मीटर बताई गई है. नेपाल सरकार ने एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई मापने का निर्णय किया था.
- Career | शुक्रवार मई 29, 2020 12:27 PM ISTदेश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है. दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की. ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी.
- Career | शुक्रवार मई 22, 2020 11:31 AM ISTइतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
- Lifestyle | मंगलवार मई 5, 2020 12:57 PM ISTभारतीय वन सेवा में कार्यरत रहे प्रवीण कासवान ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सिंहवाहिनी गांव के लोग अपने घर से ही माउंट एवरेस्ट देख पा रहे हैं.
- माउंट एवरेस्ट पर फैशन शो की धूम, 14 दिन ट्रैकिंग के बाद पहुंची थीं मॉडल्स, बना डाला विश्व रिकॉर्डLifestyle | शुक्रवार जनवरी 31, 2020 02:18 PM ISTकई बार लोग ऐसे काम करते हैं जो आम आदमी की समझ से ही परे होते हैं. अक्सर लोग ऐसे काम विश्व रिकॉर्ड बनाने की चाहत में ही कर डालते हैं. दरअसल नेपाल (Nepal) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. नेपाल ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम किया है . नेपाल ने अपने नाम सबसे ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित करने का रिकॉर्ड कायम किया है.
- Uttar Pradesh | शनिवार अगस्त 17, 2019 06:09 AM ISTअंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने बीते 22 मई को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया था. तमाम मुश्किलों को पार कर इस मुकाम को हासिल करने वाले गाजियाबाद के सागर की खूब तारीफ भी हुई, लेकिन अब यह पर्वतारोही अपने परिवार की खराब माली हालत से परेशान है और मदद की गुहार लगाई है.
- World | सोमवार जुलाई 8, 2019 11:34 AM ISTपर्वतीय क्षेत्र से अब तक 10,000 किलोग्राम से अधिक कचरा इकट्ठा किया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को बताया कि इस ऐतिहासिक सफाई अभियान को सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों ने मिलकर बेस कैंप और चार उच्च शिविरों से समर्पित शेरपा टीम को जुटाकर चलाया, जिसमें संसार की छत से न केवल कचरे को एकत्रित किया गया, बल्कि चार शवों को भी हटाया गया.
- World | गुरुवार जून 13, 2019 11:21 PM ISTनेपाल सरकार (Nepal Govt) ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों की मौत सिर्फ 'ट्रैफिक जाम' होने की वजह से ही नहीं हुई है.
- Zara Hatke | गुरुवार जून 6, 2019 09:53 AM ISTदुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर नेपाल सरकार के दो महीने के सफाई अभियान के दौरान वहां से 11000 किलोग्राम कूड़ा और चार शव हटाये गये. सेना के हेलीकॉप्टर एवरेस्ट के आधार शिविर से इस कूड़े को काठमांडू लाए.
- World | मंगलवार मई 28, 2019 11:53 AM ISTदुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवेस्ट से लौट रहे एक और पर्वतारोही की मौत हो गई है, जिसके बाद 2019 में मरने वाले पर्वतारोहियों की संख्या 11 हो गई है. नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.
- World | मंगलवार मई 28, 2019 10:31 AM ISTनेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर सफाई अभियान पूरा कर लिया और कहा कि उसने लगभग 11 टन कचरा जमा किया है, जो दशकों से चोटी पर पड़े हुए थे.
- India | शुक्रवार मई 17, 2019 08:53 PM ISTएनएसजी कमांडो के दल ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया.आतंकियों से लोहा लेने वाली ब्लैक कैट कमांडो के सात सदस्यीय दल ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली. उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार की अगुवाई में अपनी पहली ही कोशिश में गुरुवार सुबह सात बजे 8,848 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा दिया.
- Zara Hatke | बुधवार मई 15, 2019 04:23 PM ISTनेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया.
- Lifestyle | सोमवार मई 21, 2018 04:36 PM ISTहिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं. उन्होंने यह कारनामा 'सेवन समिट ट्रेक' में हिस्सा लेने के दौरान किया.
- India | सोमवार मई 21, 2018 04:22 AM ISTसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट लवराज सिंह धर्मशक्तु ने रविवार की सुबह दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सातवीं बार कदम रखकर नया रिकॉर्ड कायम कर लिया. धर्मशक्तु के नेतृत्व में गए पर्वतारोहियों के दल के आधे सदस्य रविवार की सुबह एवरेस्ट पर पहुंच गए और शेष सदस्यों ने इसी दिन आधी रात से चढ़ाई शुरू की.
- World | शनिवार मई 19, 2018 04:05 PM ISTदुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर चढ़ने का श्रेष्ठ (27) का यह पहला प्रयास था.
- India | गुरुवार दिसम्बर 28, 2017 12:52 AM ISTनेपाल के सर्वेक्षण विभाग के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि 2015 के भूकंप के बाद दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई संयुक्त रूप से फिर से मापने की भारत की पेशकश नेपाल ने खारिज कर दी है.