India | Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार अगस्त 23, 2023 05:35 PM IST जहां 1.4 अरब भारतीय सांस रोककर चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इतिहास बनाने की दिशा में बढ़ते हुए अंतरिक्ष यान को ट्रैक करने में दो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सहायता करेंगी. अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अंतरिक्ष स्टेशन लैंडर के उतरने के दौरान मिशन संचालन टीम को ट्रैकिंग सहायता प्रदान करेंगी.