World | Edited by: अंजलि कर्मकार |सोमवार अक्टूबर 2, 2023 05:12 PM IST Nobel Prize 2023: इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया. इस खोज की वजह से कोरोना वायरस (Covid-19) के खिलाफ प्रभावी MRNA टीकों के विकास में मदद मिली. नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की.