Career | एनडीटीवी |सोमवार मई 20, 2019 04:24 PM IST बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा (BSE Odisha) आने वाले दिनों में 10वीं का रिजल्ट (BSE Odisha 10th Result 2019) जारी करेगा. हालांकि बोर्ड आज रिजल्ट (BSE Odisha 10th Result) नहीं जारी करने वाला है. 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (BSE Odisha Matric Result) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha nic.in और orissaresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स के अलावा indiaresults.com और examresults.net पर जाकर भी रिजल्ट (BSE Odisha Board Matric Result) चेक कर पाएंगे.