Maharashtra | भाषा |मंगलवार जून 5, 2018 11:06 AM IST गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को मुंबई में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज यह जानकारी दी. मडकाईकर (53) कल मुंबई यात्रा पर आये थे कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गयी.