Mumbai | Reported by: इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस |शुक्रवार मार्च 31, 2017 03:53 PM IST स्पाइस जेट की मुंबई-मैंगलोर की एक उड़ान रद्द होने के बाद शुक्रवार सुबह यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया. उड़ान रद्द होने के कारण 178 यात्री फंसे रह गए थे. स्पाइस जेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी-479 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द करना पड़ा.