India | Reported by: भाषा |रविवार फ़रवरी 4, 2024 02:49 AM IST मोदी ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जिसने ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर पहुंचाया. तीन दिन पहले संसद में उनके संबोधन को पूरे विश्व ने सुना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह कांग्रेस और उसके सहयोगी ही थे, जिन्होंने उनके खिलाफ अपनी पूरी कोशिश की और उनका अपमान भी किया. यह सिर्फ द्रौपदी मुर्मू का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय और ओडिशा के लोगों का अपमान था.’’