'Prithviraj chavan' - 66 न्यूज़ रिजल्ट्स
- India | गुरुवार अगस्त 21, 2014 12:26 PM ISTबीजेपी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस फैसले को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का आत्ममंथन करना चाहिए कि लोग राज्य के नेतृत्व से 'नाखुश' क्यों हैं।
- India | बुधवार अगस्त 20, 2014 11:49 PM ISTप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार के एक कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को जनता द्वारा हूट किए जाने पर भाजपा ने बुधवार को कहा कि वह और उसकी सरकार सभी मुख्यमंत्रियों को पूरा सम्मान देती है, लेकिन वह ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं है, जिसके पीछे जनाक्रोश हो।
- India | रविवार जून 29, 2014 09:45 AM ISTकांग्रेस में लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद से घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के विरोधियों नारायण राणे और अशोक चव्हाण पर्याप्त संकेत दे रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री को नहीं बदला गया, तो आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सत्ता में आएगी।
- India | रविवार जून 22, 2014 07:02 PM ISTफ्लैट खाली कराने को लेकर तीन दिन से जारी गतिरोध के बाद कैंपा कोला परिसर के निवासियों ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के हस्तक्षेप के बाद आज अपने प्रतिरोध को त्यागते हुए कहा कि वे नगर निगम अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।
- India | शनिवार जून 21, 2014 10:20 PM ISTलोकसभा चुनावों में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के संगठन में प्रस्तावित फेरबदल को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है। वहीं महाराष्ट्र और असम के मुख्यमंत्रियों का भविष्य अब भी अधर में लटका हुआ है, जबकि कांग्रेस ने हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से आज इनकार किया है।
- India | शुक्रवार जून 20, 2014 10:51 PM ISTएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज साफ किया कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को उनके पद से हटाने की मांग नहीं की है। हालांकि, पवार ने यह भी कहा कि वह इस विचार के खिलाफ भी नहीं हैं।
- India | शुक्रवार जून 20, 2014 12:19 AM ISTमहाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और अहमद पटेल ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।
- Election | रविवार मई 18, 2014 05:15 PM ISTलोकसभा चुनावों में हार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में आपसी घमासान बढ़ गया है और पार्टी के नेता एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने मे लगे हैं। विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में घबराहट ज्यादा है कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी सफाया ना हो जाए।
- India | बुधवार मार्च 19, 2014 03:02 PM ISTमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने किसानों की आत्महत्या के नए मामलों को देखते हुए बुधवार को किसानों से आग्रह किया कि उन्हें खुदकुशी नहीं करनी चाहिए।
- India | रविवार जनवरी 12, 2014 05:31 PM ISTमहाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में नौ सड़कों पर टोल संग्रह के खिलाफ आंदोलन ने रविवार को उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब संदिग्ध शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चार टोल बूथ पर तोड़फोड़ की।
- India | मंगलवार नवम्बर 12, 2013 05:03 PM ISTमुंबई के कैंपा कोला कंपाउंड में अवैध तरीके से बने 140 फ्लैट आज नहीं तोड़े जाएंगे। आज बीएम का दस्ता वहां पहुंचा था, लेकिन कंपाउंड में रहने वालों ने पहले उन्हें घुसने नहीं दिया।
- Cricket | सोमवार सितम्बर 16, 2013 05:13 PM ISTमुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की पिच पर नया सियासी खेल शुरू होने वाला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मझगांव क्रिकेट क्लब की ओर से एमसीए में प्रतिनिधित्व का पर्चा भरा है।
- India | शनिवार अप्रैल 13, 2013 11:56 AM ISTसामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से यह आश्वासन मिलने पर एक हफ्ते से चला आ रहा अपना अनशन समाप्त कर दिया कि यहां एक झुग्गी बस्ती तोड़े जाने के मामले की जांच की जाएगी।
- India | गुरुवार नवम्बर 15, 2012 02:54 PM ISTमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
- India | बुधवार नवम्बर 14, 2012 02:04 PM ISTमहाराष्ट्र में गन्ना कीमतों को लेकर चल रहे आंदोलन को अन्ना और टीम केजरीवाल से समर्थन मिला है। कुमार विश्वास आज जेल में बंद किसान नेता राजू शेट्टी से मिलेंगे।
- Zara Hatke | सोमवार अक्टूबर 29, 2012 12:08 AM ISTमुख्यमंत्री चव्हाण सोलापुर में एक स्थानीय कांग्रेसी नेता कल्याण काले के चीनी मिल में किसी कायर्क्रम में पहुंचे थे। जब चव्हाण भाषण देने खड़े हुए तो 25−30 साल के एक व्यक्ति ने उनकी ओर चप्पल फेंकी जो उन्हें नहीं लगी।
- India | रविवार अक्टूबर 7, 2012 10:47 PM ISTमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने कथित सिंचाई घोटाले के सिलसिले में विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) के 45 अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। शिव सेना ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है।
- India | शुक्रवार सितम्बर 28, 2012 11:23 PM ISTमहाराष्ट्र में 72 घंटे से चल रहे राजनीतिक संकट का शुक्रवार की शाम पटाक्षेप हो गया। यहां की गठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा मंजूर कर लिया।