Career | Reported by: भाषा |सोमवार फ़रवरी 10, 2020 10:55 AM IST दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र होने का गौरव हासिल करने वाले भारत के नागरिक हर पांच साल में वोट के जरिए अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, लेकिन लोकतंत्र का रास्ता चुनने वाले देश के सामने 1952 में लोकसभा के पहले चुनाव एक बड़ी चुनौती थे. पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे.