Career | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार मार्च 1, 2021 11:26 AM IST पुणे में COVID-19 मामलों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए, पुणे जिला प्रशासन ने रविवार को रात के समय कर्फ्यू लगाने की घोषणा के साथ और स्कूलों को 14 मार्च तक बंद रखने की फैसला किया है. आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है. पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा, "पुणे शहर में 28 फरवरी तक लगाए गए COVID-19 प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिए गए हैं."