Punjab | Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार जुलाई 28, 2023 04:43 PM IST पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के 12,710 अस्थाई शिक्षकों को पक्का (नियमित) कर दिया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. उन्होंने कहा कि ''विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे (अस्थाई) कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे. हम पंजाब में 'कच्चा' शब्द रहने ही नहीं देंगे.''