Uttar Pradesh | ख़बर न्यूज़ डेस्क |रविवार अप्रैल 30, 2017 02:06 AM IST अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हो सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. भाजपा के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से परामर्श के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए कठेरिया का नाम तय माना जा रहा है.