Punjab | Reported by: मोहम्मद ग़ज़ाली, Edited by: सूर्यकांत पाठक |रविवार दिसम्बर 31, 2023 05:44 PM IST पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब की झांकी को "रिजेक्टेड कैटेगरी" में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा. भगवंत मान ने कहा है कि राज्य की झांकी जिसे गणतंत्र दिवस परेड के लिए नहीं चुना गया, उसे लाल किले में भारत पर्व पर भी प्रदर्शित नहीं किया जाएगा. दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को जगह नहीं दिए जाने पर उपजे राजनीतिक विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर 23 से 31 जनवरी तक भारत पर्व के दौरान इसे प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया था.