'Santia dudi'
- 133 न्यूज़ रिजल्ट्स Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |बुधवार जनवरी 13, 2016 01:01 AM IST मुंबई में अग्निशमन विभाग को ज़्यादा आधुनिक बनाने के लिए अब जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। दमकल की सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा और मेन कंट्रोल रूम से उन्हें जोड़ा जाएगा।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |बुधवार जनवरी 13, 2016 12:42 AM IST मुंबई में अब पारंपरिक टैक्सी (काली-पीली टैक्सी) भी 9211 नाम के एप्लीकेशन के जरिए अपनी सुविधाएं यात्रियों को दे सकेंगी। करीब एक महीने बाद 4000 काली-पीली टैक्सियों में यह सुविधा दी जाएगी। ओला और उबर जैसे प्राइवेट अग्ग्रेगटर्स को टक्कर देने के इरादे से एप्लीकेशन को लॉन्च किया जा रहा है।
India | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |सोमवार जनवरी 11, 2016 07:04 PM IST देवलाली में सोमवार को भारतीय सेना ने अपने हथियारों के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। रॉकेट लॉन्चर से लेकर अलग-अलग रेंज की गनों का डेमॉस्ट्रेशन किया गया। सेना के जवानों ने इन हथियारों के जरिए डेमो फायरिंग भी की। अन्य हथियारों के साथ ब्रह्मोस मिसाइल भी मैदान में मौजूद थी।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |गुरुवार जनवरी 7, 2016 09:22 PM IST पत्रकार एस बालाकृष्णन का मुंबई में दाऊद इब्राहिम के होटल दि्ल्ली जायका खरीदने का सपना साकार नहीं हो सका। अंडरवर्ल्ड डान के खौफ के कारण उन्हें किसी ने वित्तीय मदद नहीं दी जिससे वे तय समय सीमा में सरकार को शेष राशि नहीं दे सके।
India | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |मंगलवार जनवरी 5, 2016 07:38 PM IST गैंगस्टर छोटा राजन के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सुनवाई अब एक खास अदालत करेगी। मुकदमों की सुनवाई के लिए अलग अदालत की मांग महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बाम्बे हाईकोर्ट से की थी।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |सोमवार जनवरी 4, 2016 07:14 PM IST मुंबई के परेल स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में सोमवार को दोपहर में करीब तीन बजे आग लग गई। आग अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी थी जो कि अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग से संलग्न था।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |सोमवार जनवरी 4, 2016 07:07 PM IST मुंबई में पठानकोट हमलों का विरोध जताते हुए सोमवार को शांतिपूर्ण मोर्चा निकाला गया। इस प्रदर्शन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी इस शामिल हुए।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |सोमवार जनवरी 4, 2016 06:54 PM IST मुंबई के माहिम क्षेत्र के नयानगर इलाके में सोमवार को सुबह 10.30 बजे शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग में कई झुग्गियां जल गईं और लोगों का नुकसान हुआ। हालांकि जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Mumbai | Edited by: Santia Yogesh dudi |सोमवार जनवरी 4, 2016 03:03 PM IST मुंबई के माहिम इलाके के नयानगर इलाके में सोमवार सुबह 10.30 बजे शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी। इस पूरे इलाके में झोपड़पट्टियां हैं।
Mumbai | Reported by: Suryakant Pathak, Edited by: Santia Yogesh dudi |शुक्रवार जनवरी 1, 2016 09:15 PM IST केंद्र सरकार ने बुधवार को मुंबई में कोस्टल रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी। महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि यह रोड मुंबई के ट्रैफिक की समस्या का सही समाधान है। इस रोड के निर्माण से पर्यावरण का नुकसान होने की आशंका के चलते इसका विरोध भी शुरू हो गया है।
और पढ़ें »Santia dudi वीडियो
Santia dudi से जुड़े अन्य वीडियो »