Career | ख़बर न्यूज़ डेस्क |बुधवार फ़रवरी 13, 2019 10:12 AM IST सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की आज जयंती (Sarojini Naidu Birth Anniversary) है. ''द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया'' के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू का जन्म (Sarojini Naidu Birthday) 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था. सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर थीं. सरोजिनी नायडू बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थी. उन्होंने 12साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था.16 साल की उम्र में उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन चली गई.