World | ख़बर न्यूज़ डेस्क |रविवार जून 24, 2018 08:03 AM IST सऊदी अरब में रविवार से महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चलाने लगेंगी और इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन जाएगा. देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक दिन रहने वाला है, क्योंकि 60 से अधिक वर्षो से महिलाएं यात्री सीट पर ही बैठा करती थीं.