India | Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार सितम्बर 22, 2023 09:02 PM IST भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतारे गए रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम के साथ संचार फिर से स्थापित करने के लिए आज प्रयास किए, ताकि उनकी वेक-अप कंडीशन का पता लगाया जा सके. रोवर और लैंडर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था. लूनर नाइट होने के बाद दो सितंबर को उन्हें "सुरक्षित रूप से पार्क" किया गया था. चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर होता है.