India | IANS |रविवार अगस्त 27, 2017 06:18 AM IST मुंबई से कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के चलते शनिवार सुबह आखिरी मिनट में उड़ान न भर सका. अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. एयरबस ए-319 फ्लाइट 054 को एक तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया. इसमें चार बच्चों सहित 115 यात्री सवार थे. उड़ान भरने के आखिरी मिनट में सुबह 5.30 के आसपास इसे रोकने का निर्णय लिया गया.