Career | Written by: नेहा फरहीन |बुधवार मार्च 24, 2021 10:07 AM IST UPSC CSE Main 2020 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी') में चयन के लिए पर्सनेलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवार जो सीएसई के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.