Career | Written by: अर्चित गुप्ता |गुरुवार सितम्बर 26, 2019 12:01 PM IST ईश्वर चंद्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) की आज 200वीं जयंती है. विद्यासागर 19वीं शताब्दी के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद, समाज सुधारक और लेखक थे. उनका जन्म (Ishwar Chandra Vidyasagar Birthday) 26 सितंबर, 1820 को जिला मेदिनीपुर, बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था. उनकी माता का नाम भगवती देवी और पिता का नाम ठाकुरदास बंद्योपाध्याय था. विद्यासागर (Vidyasagar) के बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बन्दोपाध्याय था.