India | शुक्रवार जुलाई 31, 2015 12:32 PM IST मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन को गुरुवार को फांसी दे दी गई है, लेकिन जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फांसी से ठीक एक दिन पहले और फांसी चढ़ाए जाने से कुछ समय पहले याकूब मेमन तमाम करीबी लोगों से अच्छे से मिला और खूब रोया भी। उसने सभी से भूल-चूक माफी की बात भी कही।