Cities | Reported by: भाषा |बुधवार जुलाई 19, 2023 10:17 PM IST राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को सुबह एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया. यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर तक पहुंच गया, जिसके गुरुवार को तड़के चार बजे तक घटकर 205.45 मीटर होने का अनुमान है.