Sports | शुक्रवार अगस्त 8, 2014 12:50 PM IST पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन करने वाली पुरस्कार समिति के प्रमुख होंगे। पूर्व हॉकी कप्तान अजितपाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार की चयन समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है।