'कर्नाटक चुनाव परिणाम'

- 102 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • India | Written by: सचिन झा शेखर |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 01:42 AM IST
    कर्नाटक चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी के रुख से अन्य विपक्षी दल असहज हैं. कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीट शेयरिंग के फैसले में हो रही देरी को लेकर नीतीश कुमार और ममता बनर्जी कई बार सवाल खड़ा कर चुके हैं.
  • India | Reported by: भाषा |शुक्रवार नवम्बर 3, 2023 04:29 PM IST
    वाईएसआरटीपी अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से कहा कि उनके दिवंगत पिता राजशेखर रेड्डी ही थे, जो अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाए थे. उन्होंने कहा, ‘‘कई साल बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘पदयात्रा’ का कर्नाटक में नतीजा दिखा. अब जब तेलंगाना में इसके परिणाम सामने आने का समय आया है तो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं है. कांग्रेस नेता उनके लिए बाहरी नहीं हैं.’’
  • Blogs | अश्विन कुमार सिंह |मंगलवार मई 16, 2023 10:18 PM IST
    1989 की जीत के बाद 2023 का चुनाव कांग्रेस के लिए अहम इसलिए है क्योंकि, कांग्रेस इस बार सभी समुदाय और जाति को साधने में कामयाब रही और पार्टी ने गुटबाजी का असर चुनाव के परिणाम पर नहीं पड़ने दिया.
  • India | Written by: मोहित एम राव, Translated by: विवेक रस्तोगी |सोमवार मई 15, 2023 04:16 PM IST
    कर्नाटक चुनाव से पहले BJP ने दो साहसिक कदम उठाए थे - आमतौर पर कर्नाटक में BJP की बागडोर संभालते रहे मज़बूत लिंगायत राजनेताओं पर निर्भरता को कम कर दिया, और अलोकप्रिय माने जाने वाले विधायकों के टिकट काट दिए. उस वक्त BJP के रणनीतिकारों का कहना था, यह सत्ता-विरोधी लहर का मुकाबला करने के लिए गुजरात और मध्य प्रदेश से अपनाई गई रणनीति थी, जहां 'हिन्दुत्व' अक्सर जातिगत हिसाब-किताब और विधायकों के व्यक्तिगत प्रभाव पर भारी पड़ता रहा है.
  • India | Reported by: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, Edited by: सूर्यकांत पाठक |रविवार मई 14, 2023 11:37 PM IST
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) के लिए उत्साहवर्धक हैं. एमवीए छोटे दलों को साथ लेगा और केंद्र में सत्तारूढ़ दल को 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनौती देगा.
  • India | Written by: वसुधा वेणुगोपाल, Edited by: सूर्यकांत पाठक |रविवार मई 14, 2023 07:54 PM IST
    यदि राजनीतिक रिवायत संघर्ष का आधार बनती है, तो राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों का चुनना, वोटिंग को लेकर व्यवहार का अध्ययन करना और एक कैंपेन तैयार करना भी चुनावी जीत के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है.
  • India | Reported by: शरद शर्मा, Edited by: सचिन झा शेखर |रविवार मई 14, 2023 05:21 PM IST
    संजय सिंह ने कहा कि 2024 के लिए बहुत चीजें मायने रखती हैं. उससे पहले तीन राज्यों का चुनाव होना है. उसका परिणाम भी असर डालेगा. इसका भी असर पड़ेगा कि पार्टियां गठबंधन में लड़ेंगी या अलग-अलग. 
  • India | Edited by: पंकज सोनी |रविवार मई 14, 2023 02:58 PM IST
    जगदीश शेट्टार (Jagdish Shettar) ने कहा कि मेरे साथ बीजेपी (BJP) में गलत व्यवहार हुआ इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी. बीजेपी ने कहा था कि शेट्टार कोई प्रभाव डालने में विफल रहेंगे.
  • Bihar | Reported by: भाषा |शनिवार मई 13, 2023 11:27 PM IST
    बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार जीत का शनिवार को जश्न मनाया. महागठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ-साथ कांग्रेस भी महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी है. दशकों से प्रदेश में कांग्रेस मुख्यालय के रूप में काम कर रहे ऐतिहासिक सदाकत आश्रम परिसर में जश्न का माहौल दिखा. कर्नाटक में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता यहां ढोल बजा रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं.
  • India | Reported by: भाषा |शनिवार मई 13, 2023 09:32 PM IST
    मंगलुरु दक्षिण में भाजपा के मौजूदा विधायक वेदव्यास कामत ने कांग्रेस उम्मीदवार जे आर लोबो पर आसान जीत हासिल की, जबकि उडुपी में भाजपा के यशपाल सुवर्णा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रसादराज कंचन को 30,000 से अधिक मतों से हराया.
और पढ़ें »
'कर्नाटक चुनाव परिणाम' - 59 वीडियो रिजल्ट्स
और देखें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com