'कार्टोसैट'

- 9 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Science | Written by: प्रेम त्रिपाठी |शुक्रवार फ़रवरी 16, 2024 06:56 PM IST
    ISRO : 17 साल पहले लॉन्‍च किए गए कार्टोसैट-2 सैटेलाइट को इसरो ने अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल में सफलतापूर्वक गिराया है।
  • India | Edited by: अभिषेक पारीक |शनिवार जनवरी 14, 2023 04:40 PM IST
    कार्टोसैट -2 एस उपग्रह से ली गई और इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा जारी की गई उपग्रह छवियों से पता चला है कि जोशीमठ में 27 दिसंबर और 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी का धंसाव हुआ है. 
  • Science | Written by: प्रेम त्रिपाठी, Edited by: आकाश आनंद |शुक्रवार जनवरी 13, 2023 01:01 PM IST
    Joshimath : इसरो के मुताबिक, 27 दिसंबर 2022 से 8 जनवरी 2023 के बीच जोशीमठ शहर तेजी से धंसा है।
  • India | Edited by: आरिफ खान मंसूरी |बुधवार नवम्बर 27, 2019 08:31 PM IST
    ISRO Launch Today: यह कार्टोसैट श्रृंखला का नौवां उपग्रह है जिसे यहां से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लांच पैड से प्रक्षेपित किया गया.
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शनिवार दिसम्बर 1, 2018 08:46 AM IST
    शोधकर्ताओं ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के कार्टोसैट -1 उपग्रह से गूगल अर्थ और इमेजरी का उपयोग करने के अलावा भूगर्भीय सर्वेक्षण के भारत द्वारा प्रकाशित स्थानीय भूविज्ञान और संरचनात्मक मानचित्र का उपयोग किया है.शोधकर्ताओं के विश्लेषण में बताया गया है कि "अध्‍ययन हमें यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर करता है कि केंद्रीय हिमालय में 15 मीटर की औसत सरकने के कारण 1315 और 1440 के बीच खिंचाव 8.5 या उससे अधिक तीव्रता का एक बड़ा भूकंप क्षेत्र लगभग 600 किमी तक फैला है.
  • File Facts | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शुक्रवार जनवरी 12, 2018 02:54 PM IST
    आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में सेंचुरी लगा दी है. थोड़ी देर पहले श्रीहरिकोटा से इसरो का 100वां सैटेलाइट लॉन्च हुआ. इसरो ने एक साथ 31 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्‍च किए. PSLV C-40 अपने साथ सबसे भारी कार्टोसैट 2 सीरीज के उपग्रह के अलावा 30 दूसरी सैटलाइट भी अंतरिक्ष में ले गया है. इसमें एक भारतीय माइक्रो सैटेलाइट और एक नैनो सैटेलाइट के अलावा 28 छोटे विदेशी उपग्रह हैं. इसरो के वैज्ञानिक एएस किरण ने बताया कि पिछले पीएसएलवी लॉन्च के दौरान हमें समस्याएं हुईं थी और आज जो हुआ है उससे यह साबित होता है कि समस्या को ठीक से देखा गया और उसमें सुधार किया गया. देश को इस नए साल का उपहार देने के लिए शुभकामनाएं. आपको बता दें कि चार महीने पहले 31 अगस्त 2017 इसी तरह का एक प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में देश के आठवें नेविगेशन उपग्रह को वितरित करने में असफल रहा था. पीएसएलवी-सी40 वर्ष 2018 की पहली अंतरिक्ष परियोजना है.
  • File Facts | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शुक्रवार जनवरी 12, 2018 09:52 AM IST
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अंतरिक्ष में शतक लगाया है. सुबह 9.28 पर श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से इसरो अपने 100वें उपग्रह को लॉन्च किया. कार्टोसैट 2 सैटेलाइट से 710 किलो वजनी है. यह निगरानी उपग्रह है और इससे तटीय क्षेत्रों और शहरों की निगरानी के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा. इसमें हाईरेजुलेशन कैमरा लगा है जिससे खींची फोटो का इस्‍तेमाल किया जाएगा. चार स्‍तर पर लॉन्‍च किया जाएगा. ढाई घंटे की ये प्रक्रिया है. सह-यात्री उपग्रहों में भारत का एक माइक्रो और एक नैनो उपग्रह शामिल है जबकि छह अन्य देशों - कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के तीन माइक्रो और 25 नैनो उपग्रह शामिल किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि चार महीने पहले 31 अगस्त 2017 इसी तरह का एक प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में देश के आठवें नेविगेशन उपग्रह को वितरित करने में असफल रहा था. पीएसएलवी-सी40 वर्ष 2018 की पहली अंतरिक्ष परियोजना है.
  • India | Reported by: NDTV इंडिया, Edited by: वंदना वर्मा |शुक्रवार जून 23, 2017 12:31 PM IST
    कार्टोसैट 2 श्रृंखला के उपग्रह और 30 अन्य उपग्रहों को ले जा रहे पीएसएलवी-सी 38 का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया है.
  • File Facts | NDTVKhabar.com team |बुधवार जून 22, 2016 09:53 AM IST
    इसरो ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किए गए पीएसएलवी लॉन्च में एक साथ 20 उपग्रहों को भेजकर रिकॉर्ड कायम किया है। इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार ने कहा, 'पीएसएलवी ने अपना काम कर दिया, कक्षा में स्थापित हो गए 20 उपग्रह...'
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com