Cricket | Written by: मनीष शर्मा |शुक्रवार सितम्बर 24, 2021 03:25 PM IST MI vs KKR: इससे पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद मुंबई इंडियंस ने उसके सामने जीतने के लिए 156 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है. अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए पहले बैटिंग करते हुए उसके ओपनरों रोहित शर्मा (33 रन, 30 गेंद, 4 चौके) और क्विंटन डि कॉक (55 रन, 42 गेंद 4 चौके, 3 छक्के) ने पावरफुल शुरुआत दी.