Delhi | Reported by: रवीश रंजन शुक्ला |शनिवार जून 9, 2018 11:43 AM IST दिल्ली की प्यास बुझाने वाली यमुना नदी रेगिस्तान बन चुकी है. यमुना नगर से लेकर बागपत तक नदी में एक बूंद पानी नहीं. इसके चलते गन्ना और सब्जी की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है. यमुना नगर से दिल्ली के बीच किस तरह यमुना नदी दम तोड़ रही है. इसके लिए हम सोनीपत से दिल्ली तक यमुना नदी के साथ-साथ चले. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों 150 किमी तक यमुना सूख गई है...चार राज्यों के करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने वाली यमुना नदी है. दूर दूर तक इस नदीं में न तो पानी है और न ही नदी होने के कोई एक भी निशान. यमुना नगर से बागपत तक करीब 150 किमी तक की नदी सूखकर अब रेगिस्तान बन चुकी है. चारों तरफ सिर्फ रेत और सूखे खेत हैं.