India | रविवार जनवरी 11, 2015 08:37 PM IST 'ग्रीनपीस इंडिया' की एक कार्यकर्ता को आज आव्रजन अधिकारियों ने लंदन की उड़ान में सवार होने से रोक दिया, जिसके बाद पर्यावरण संगठन ने सरकार पर धमकाने का आरोप लगाया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कार्यकर्ता को उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर के कारण देश छोड़ने से रोका गया।