Blogs | राजेंद्र तिवारी |शुक्रवार दिसम्बर 29, 2023 06:30 PM IST राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से भारत न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं. यह यात्रा 14 राज्यों से गुजरेगी और 20 मार्च को इसका समापन मुंबई में होगा. जिन राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी, वहां से लोकसभा की 355 सीटें आती हैं और इनमें से 238 सीटें भाजपा ने पिछले आम चुनाव में जीती थीं जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 14 सीटें आईं थीं. आंकड़ों के आईने में यह देखना रोचक होगा कि इस यात्रा का क्या असर हो सकता है, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कोई चुनौती खड़ी हो सकती है? उससे देश की राजनीति कितनी प्रभावित हो सकती है?