India | Edited by: बिक्रम कुमार सिंह |बुधवार दिसम्बर 27, 2023 01:25 PM IST दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे पिछली रात को यहां पारा शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा.