Bollywood | Written by: अल्केश कुशवाहा |गुरुवार जनवरी 4, 2018 04:18 PM IST मीडिया में आई खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जैसे चोरी छुपे शादी की है, वैसे ही दीपिका भी अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से सगाई कर सकती हैं. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ही सगाई करके अपने फैंस को चौंकाने वाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर और दीपिका इनदिनों श्रीलंका में छुट्टियां मना रहे हैं.