Faith | Written by: Shyamnandan |बुधवार दिसम्बर 30, 2015 05:17 PM IST भारत में पर्व और त्योहारों की तिथियां चंद्र पंचांग पर आधारित हैं। इस पंचांग में तिथि वृद्धि और तिथि क्षय होने के कारण पर्वों और त्योहारों, जैसे- महाशिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी, नवरात्र, दीपावाली आदि की तिथियां अंग्रेजी कैलेण्डर की तिथियों से मेल नहीं खाती हैं। मकर संक्रांति पर्व प्राय: इसका अपवाद रहा है।