World | Reported by: भाषा |बुधवार जुलाई 27, 2016 07:26 PM IST नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई तबाही में कम से कम 54 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लापता हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। देश के विभिन्न भागों में कई मकान और पुल बह गए हैं।