India | Edited by: सूर्यकांत पाठक |शनिवार फ़रवरी 3, 2024 05:18 PM IST पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को "व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं" का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पुरोहित ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया है. पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया.