Jammu Kashmir | ख़बर न्यूज़ डेस्क |गुरुवार मई 10, 2018 08:47 PM IST भाजपा विधायक एवं पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को जम्मू कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. निर्मल सिंह जम्मू क्षेत्र में बिल्लावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. यहां विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में ध्वनिमत से उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. सिंह के चयन के लिये कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के मंत्री बशारत अहमद बुखारी ने प्रस्ताव पेश किया था, जिसका समर्थन उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता ने किया.