India | Edited by: मानस मिश्रा |रविवार दिसम्बर 29, 2019 01:02 PM IST झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के कई बड़े नामों के शामिल होने का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा सही प्रतीत होता नहीं दिख रहा है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं. इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली.