India | भाषा |शुक्रवार सितम्बर 9, 2016 03:01 AM IST देश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. राजनीतिक रूप से सक्रिय दोनों विश्वविद्यालयों में करीब 35 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला होगा.