India | Reported by: एजेंसियां, Edited by: सूर्यकांत पाठक |मंगलवार जनवरी 26, 2021 02:41 AM IST देश की सात खेल प्रतिभाओं (Sports Talents) को पद्मश्री सम्मान (Padma Shri award) से नवाजा जाएगा. सरकार की ओर से आज 119 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. इनमें खेल के क्षेत्र की विभूतियों को सात पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे. इनमें तमिलनाडु की पी अनीता, पश्चिम बंगाल की मौमा दास, अरुणाचल प्रदेश से अंशू जमसेनपा, केरल के माधवन नम्बियार, उत्तर प्रदेश की सुधा सिंह, कर्नाटक के केवाई वेंकटेश और हरियाणा के वीरेंद्र सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा.