File Facts | NDTVKhabar.com टीम |शनिवार जुलाई 23, 2016 04:09 PM IST दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 9 लोग मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को इसके आतंकी हमला होने का संदेह है। हमलावर ने भी बाद में खुद को गोली मार ली। न्यूज एजेंसी एएफपी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि संदिग्ध हमलावर 'डिप्रेशन' में था।