Zara Hatke | रविवार अप्रैल 5, 2015 12:46 AM IST ताजमहल की वर्ष 2003 से पहले की तस्वीरें देखने से पता चलता है कि यमुना नदी इस भव्य इमारत के पीछे की नींव के करीब से बहती थी। यहां तक कि नदी का पानी इमारत की पीछे वाली दीवार से सटकर बहता था। लेकिन यमुना धीरे-धीरे पीछे खिसकती चली गई और सूखी जमीन पर अब पार्क बन गया है।