Uttar Pradesh | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शनिवार जून 22, 2019 10:00 AM IST उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम राजधानी स्थित राजभवन में हुआ, जिसमें राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन प्रांगण में उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने योगाभ्यास किया.