'राष्ट्रमंडल खेल 2014'

- 39 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Other Sports | एनडीटीवी स्‍पोर्ट टीम |शुक्रवार अगस्त 31, 2018 05:45 PM IST
    आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत दुती को निलंबित कर दिया था जिस वजह से उन्हें उस साल के राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से बाहर कर दिया गया था. ओडिशा की 22 साल की दुती ने आईएएएफ के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की. वह अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं.
  • Sports | ख़बर न्यूज़ डेस्क |बुधवार मार्च 28, 2018 11:57 AM IST
    सिंधु की यह चोट गंभीर नहीं है और सिंधु जल्द ही अभ्यास पर लौटेंगी. रियो ओलिंपिक-2016 में रजत पदक विजेता सिंधु अगले महीने से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं. मंगलवार को हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में अभ्यास के दौरान सिंधु के पैर में मोच आ गई.
  • Sports | शनिवार अगस्त 30, 2014 11:56 AM IST
    बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने घोषणा की कि राज्य सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को 11 लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
  • Sports | सोमवार अगस्त 4, 2014 11:36 AM IST
    राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के कुछ देर बाद ज्वाला गुट्टा ने आज भारत में युगल मैचों के प्रति भेदभाव की कड़ी आलोचना की और कहा कि देश में एकल खिलाड़ियों को अधिक तवज्जो दी जाती है।
  • Sports | सोमवार अगस्त 4, 2014 11:41 AM IST
    स्कॉटलैंड के हैंपडेन पार्क में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया। इस दौरान समापन समारोह में स्कॉटलैंड की गायिका लूलू, पॉप बैंड ग्रुप डीकॉन ब्लू तथा ऑस्ट्रेलिया की गायिका किली मिनोग सहित करीब 2000 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
  • Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 06:51 PM IST
    पारुपल्ली कश्यप ने आज यहां राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से 32 साल बाद बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पुरुष शटलर बनने के साथ ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।
  • Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 04:03 PM IST
    राष्ट्रमंडल खेलों-2014 में शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट विपिन कासना और रविंदर सिहं खैरा ने हिस्सा ही नहीं लिया।
  • Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 03:11 PM IST
    नई दिल्ली में चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम शनिवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में अयोग्य करार दी गई।
  • Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 03:06 PM IST
    छह बार के ओलिम्पिक चैम्पियन जमैका के उसेन बोल्ट ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन बोल्ट ने हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों की 100 और 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता।
  • Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 02:59 PM IST
    भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है। भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत को एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य प्राप्त हुए।
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com