'राष्ट्रमंडल खेल घोटाला'

- 26 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • File Facts | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शुक्रवार फ़रवरी 8, 2019 10:09 AM IST
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से ठीक पहले संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला. PM नामदार-कामदार, महामिलावट वाला महागठबंधन, 55 साल बनाम 55 महीने जैसे शब्दबाणों से कांग्रेस पर जमकर बरसे. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल, 2जी घोटाला एवं रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये वे संकल्प के साथ चले हैं और पीछे हटने वाले नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें डरना ही होगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को दीमक की तरह बर्बाद किया है. सब चाहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो. लेकिन किसी न किसी के हाथ कहीं फंसे हुए हैं. हम भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं.
  • India | रविवार सितम्बर 21, 2014 09:28 AM IST
    दिल्ली भाजपा ने दो वर्ष पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 700 करोड़ रुपये के अनुसूचित जाति-जनजाति कोष की कथित हेराफेरी से जुड़ी फाइलों के गुम होने को लेकर गुरुवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से स्पष्टीकरण की मांग की।
  • India | रविवार अगस्त 24, 2014 02:17 PM IST
    पिछली संप्रग सरकार को और खासतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नई परेशानी में डालते हुए पूर्व कैग विनोद राय ने दावा किया है कि संप्रग के पदाधिकारियों ने कुछ नेताओं को इस काम पर लगाया था कि मैं कोलगेट और राष्ट्रमंडल खेल घोटालों से जुड़ी ऑडिट रिपोर्ट से कुछ नामों को हटा दूं।
  • Sports | रविवार फ़रवरी 9, 2014 01:56 PM IST
    केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) वर्ष 2010 में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों के सिलसिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 3,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किए गए करीब 30 कार्यों की कथित भ्रष्टाचार के लिए जांच कर रहा है।
  • India | शनिवार फ़रवरी 8, 2014 09:59 AM IST
    शीला दीक्षित सरकार के शासन में एक और कथित घोटाले को लपेटे में लेते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अपनी भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) से 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले रिंग रोड बाईपास के निर्माण में हुए 184 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के आदेश दिए।
  • Sports | बुधवार मई 29, 2013 05:41 PM IST
    एजेंसी ने पिछले दो महीने में तीसरी बार कलमाड़ी से पूछताछ की और टाइमिंग स्कोरिंग और रिजल्ट (टीएसआर) मशीनों की खरीद के मामले में उनका बयान दर्ज किया। टीएसआर मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
  • Sports | बुधवार अप्रैल 17, 2013 10:29 PM IST
    प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के बर्खास्त प्रमुख सुरेश कलमाडी से बुदवार को पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। कलमाडी से यह पूछताछ साल 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में की गई।
  • Sports | बुधवार फ़रवरी 20, 2013 11:15 PM IST
    दिल्ली की एक अदालत के सामने सरकारी खजाने को 90 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हानि से जुड़े राष्ट्रमंडल खेलों के एक घोटाले के मामले में बुधवार को सुनवाई शुरू हुई। इस मामले में सुरेश कलमाड़ी और नौ अन्य आरोपी हैं।
  • Sports | सोमवार फ़रवरी 4, 2013 12:19 PM IST
    विशेष न्यायाधीश रविन्दर कौर ने भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए। आरोपियों में आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट भी शामिल हैं।
  • Sports | गुरुवार जनवरी 10, 2013 11:54 AM IST
    दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी तथा अन्य लोगों के खिलाफ खेल परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी करने और साजिश रचने के लिए आरोप तय करने की तिथि 4 फरवरी तय की है।
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com