India | शुक्रवार जुलाई 31, 2015 12:34 AM IST 14 साल की इस बच्ची की ज़िंदगी छह महीने तक एक बड़े नाजुक मोड़ पर ठिठकी रही। लेकिन अब एक उम्मीद पैदा हुई है। शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और एक प्राइवेट डॉक्टर ऋद्धि शुक्ला की टीम उसके भीतर पल रहा एक अनचाहा गर्भ निकाल लेगी। हालांकि ये आसान फ़ैसला नहीं था।