Lok Sabha Elections 2019 | एनडीटीवी |शुक्रवार मई 24, 2019 01:15 PM IST रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे. प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा. मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हासिल हुई. उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया.