India | Reported by: ANI, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार अक्टूबर 27, 2023 05:07 PM IST Chandrayaan-3 mission: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने 2.06 टन लूनर एपिरेगोलिथ (चंद्रमा की धूल) को उड़ा दिया और एक "शानदार इजेक्टा हेलो" बना दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को यह बात कही. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लैंडर लैंडिंग स्थल के आसपास 108.4 M2 क्षेत्र तक में मटेरियल हटाया.