'शिंजो आबे'
- 141 न्यूज़ रिजल्ट्स India | Reported by: भाषा |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 06:07 PM IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे (Shinzo Ab) की पत्नी अकी आबे से यहां अकासाका पैलेस में मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना (Condolences) व्यक्त की.
World | Edited by: वर्तिका |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 02:13 PM IST Shinzo Abe Funeral: यह केवल दूसरी बार है जब एक राजनेता को जापान में राजकीय अंतिम संस्कार से विदा किया जा रहा है. पिछली बार ऐसा दशकों पहले हुआ था. हाल ही में हुआ एक सर्वे दिखाता है कि करीब 60 प्रतिशत जापानी लोग इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं.
India | Edited by: वर्तिका |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 02:15 PM IST Shinzo Abe Funeral: जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के तोक्यो (Tokyo) में हो रहे राजकीय अंतिम संस्कार (State Funeral) कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
World | Reported by: कादम्बिनी शर्मा |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 10:36 AM IST पीएम मोदी ने यहां कहा कि ये दुःख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं. आज जापान आने के बाद मैं अपने-आपको ज्यादा शोकातुर अनुभव कर रहा हूं, क्योंकि पिछली बार जब मैं आया तो आबे सान (शिंजो आबे) से बहुत लम्बी बातें हुई थीं और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी.
World | Reported by: भाषा |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 09:35 AM IST पीएम मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.
India | Reported by: भाषा |मंगलवार सितम्बर 27, 2022 09:09 AM IST विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो पहुंच गए हैं. वह आज शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.
India | Reported by: हिमांशु शेखर मिश्र |सोमवार सितम्बर 26, 2022 08:40 PM IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो रवाना हो गए हैं. पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है.
World | Reported by: भाषा, Edited by: वर्तिका |सोमवार सितम्बर 26, 2022 03:57 PM IST जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे की आठ जुलाई को देश के पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
India | Reported by: भाषा, Edited by: वर्तिका |गुरुवार सितम्बर 22, 2022 07:17 PM IST प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और शिंज़ो आबे (Shinzo Abe) के बीच काफी निकटता रही थी. आबे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मोदी ने उन्हें ‘प्रिय मित्र’ से संबोधित किया था और कहा था कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया .
World | Reported by: एएफपी, Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार सितम्बर 21, 2022 07:40 AM IST जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के आफिस के निकट बुधवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर खुद को आग लगाने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. टोक्यो में हुई इस घटना के बारे में फिलहाल अधिक विवरण नहीं मिला है. पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. टीवी असाही ने कहा कि उस व्यक्ति ने पुलिस को यह बताने के बाद खुद को आग लगा ली कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार (State Funeral) की योजना का विरोध करने के लिए यह कदम उठा रहा है.
और पढ़ें »शिंजो आबे वीडियो
शिंजो आबे से जुड़े अन्य वीडियो »
शिंजो आबे ख़बरें