India | Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार फ़रवरी 24, 2023 11:06 PM IST महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुंबई में मुलाकात की और "देश की मौजूदा स्थिति" पर चर्चा की. अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भागवंत मान, आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री में शाम को शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे.