India | शुक्रवार जुलाई 31, 2015 09:36 PM IST लीबिया में अगवा हुए चार भारतीय नागरिकों में दो को रिहा करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद ने यह ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीकांत और विजय कुमार को सुरक्षित ढंग से रिहा करा लिया गया है और अन्य दो की रिहाई की भी कोशिश की जा रही है।