सिटी सेंटर: मुंबई में पहुंची वैक्सीन की पहली खेप, 1 लाख 40 हजार मिले खुराक
प्रकाशित: जनवरी 13, 2021 09:00 PM IST | अवधि: 21:43
Share
मुंबई में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है. मुंबई में टीकाकरण अभियान के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं. 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद इन नौ केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाए जाएंगे. वैक्सीन की यह पहली खेप पुणे से सड़क के रास्ते मुंबई में पहुंचाई गई है. अब तक मुंबई को 1 लाख 40 हजार खुराक मिल चुके हैं. आपको बता दें कि शहर में 1 लाख 30 हजार हेल्थ वर्कर्स हैं, जिन्होंने पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.